कमलेश कावड़कर न्यूज़24×7 इंडिया भैंसदेही
*11 माह से आंगनवाड़ी केंद्रों पर नहीं हो रहा टीकाकरण, हितग्राही हो रहे परेशान, वार्ड वासियों ने की मांग*
भैंसदेही नगर के वार्ड क्रमांक 2,3,4 में विगत 11 माह से आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच व बच्चों का टीकाकरण के साथ ही गर्भवती महिलाओं का एमसीपी कार्ड नहीं बन पा रहा है जिससे हितग्राहियों को आनलाइन फीडिंग भी नहीं हो पा रही। जिसमें हितग्राहियों को मिलने वाली मुख्यमंत्री श्रमिक प्रसूति योजना के अंतर्गत राशि नहीं मिल पा रही है साथ ही वार्ड वासियों को आयरन, कैल्शियम बच्चों को आयरन सिरप तथा ढाई माह के बच्चों को दवाई का डोज भी नहीं मिल पा रहा है जिसे वार्ड वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इनका कहना आपके द्वारा शिकायत प्राप्त हुई है मैं दिखाता हूं ताकि सुचारू रूप से टीकाकरण हो जाए।
*एमएस सेवरिया बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही*
भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी