Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संतोष प्रजापति रिपोर्टर



DGP सर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाचन संबंधी दिशा निर्देश जारी किए ताकि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराया जा सके*

विदित है कि मध्यप्रदेश में पंचायती चुनाव 3 चरणों में एवं नगर पालिका चुनाव दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था ड्यूटी में विशेष सतर्कता बरतने एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिलों को दिए गए बाद कान्फ्रेंस के पुलिस अधीक्षक बैतूल ने एसडीओपी शाहबानो की मीटिंग लेकर दिए गए निर्देशों का पालन करने कराने आदेश जारी किया
*बॉर्डर मीटिंग कराए जाने*
जिले के ऐसे सभी विकासखंड जहां पंचायती चुनाव प्रथम चरण में आयोजित किया जा रहा है वहां बॉर्डर का निकटवर्ती थानों से सहयोग लिए जाने के निर्देश दिए साथी अपने अपने थाने क्षेत्र के अपराधियों की लिस्ट साझा करने के निर्देश दिए
*चेकिंग नाका*
चेकिंग नाका लगाए जाने के निर्देश दिए गए चेकिंग के दौरान उपयुक्त वीडियोग्राफी करने अवैध सामग्री ;अवैध शराब अवैध पैसा आदि के परिवहन पर रोक लगाने ,आने जाने वालों के रिकॉर्ड को रखने के लिए रजिस्टर संधारण करने के निर्देश दिए गए
*शिकायतों का निराकरण*
संबंधी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किए जाने एवं उनकी कंप्लायंस रिपोर्ट तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए
*ढाबा की चेकिंग*
ढाबों की लगातार चेकिंग करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही करने आर्म्स ,हत्यार चाकूबाजी आदि की घटना में आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए
*पंचायती चुनाव के दौरान होने वाली शादियों के संबंध में*
शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की सूची जारी करना होगा
चुनाव के दिन ट्रैक्टर ट्राली पिकअप आदि से मतदाता परिवहन करना पर सख़्त पाबंदी होगी
*पुलिस सेक्टर मोबाइल*
मोबाइल मे लगे अधिकारियों को रस्सी टॉर्च रेनकोट मेडिकल किट आदि रखने के निर्देश दिए गए एवं पूर्व में ही मतदान केंद्रों का भ्रमण कर उनमें आवश्यक लाइट की व्यवस्था करवाने ताकि रात देर रात्रि तक चुनाव मतगणना की जा सके
उपरोक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल एसडीओपी मुलताई एसडीओपी सारणी एसडीओपी भैंसदेही एसडीओपी बैतूल एवं डीएसपी पल्लवी गौर रक्षित निरीक्षक बैतूल आदि उपस्थित रहे