विशाल भौरासे रिपोर्टर



बैतूल विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के ग्रीष्मकालीन अवकाश के सदुपयोग एवं खिलाडिय़ों को खेल की मुख्य धारा से जोडऩे के उद्देश्य से जिले में खेल और युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 21 मई से 21 जून तक ग्रीष्मकालीन निशुल्क खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण हेतु कराते एवं वुशू का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को तीस दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का नगर पालिका ऑडिटोरियम में समापन किया गया। इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, सीएमओ श्री अक्षत बुंदेला, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव, जिला परियोजना समन्वयक श्री सुबोध शर्मा सहित खिलाड़ी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सुश्री मनु धुर्वे द्वारा शिविर के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र दिए जाने हेतु वितरित किए गए।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक