विशाल भौरासे रिपोर्टर


बैतूल विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आरोग्य भारती संस्था द्वारा जिला जेल में पुरूष एवं महिला बंदियों के लिए योग शिविर आयोजित किया गया। साथ ही भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अरविंदों घोष के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं बंदियों को उनके बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
योग शिविर में योग गुरू श्री हितेश पटेल द्वारा पुरूष बंदियों एवं श्रीमती चंद्रप्रभा चौकीकर द्वारा महिला बंदियों को योग कराया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती दीपिका मालवीय, जिला विधिक सेवा अधिकारी श्री मिथलेश डेहरिया, जेलर श्री योगेन्द्र पंवार, आरोग्य भारती के डॉ. शैलेन्द्र सोनी सहित जेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप