Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी

सांतेर किशनगंज पंचायत में जीत के बाद जश्न मनाते समर्थक।
पंचायत चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक जनपद क्षेत्र में 53% मतदान हो चुका है। ग्राम पंचायत टीही, सोनवाई, कोदरिया, सातेर, दातोदा सहित 30 पंचायतों में मतगणना शुरू हो गई है। महू जनपद में सबसे पहला परिणाम भाटखेड़ी पंचायत से आया। यहां भाजपा समर्थक प्रत्याशी महमूद सेठ जीते। उन्होंने भाजपा समर्थक प्रत्याशी को ही पछाड़ा है।

पिगडंबर से भाजपा समर्थक सविता रूप सिंह ने जीत दर्ज की

गुजरखेड़ा पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी रानी लाखन 400 वोट से जीती। रानी के सामने भाजपा और कांग्रेस के कद्दावर नेता लड़ रहे थे चुनाव।
ग्राम पंचायत कमदपुर से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सावित्री बाई गिरवाल 402 बोट से विजय हुई।
ग्राम केलोद से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कमल चौधरी 4 वोटो से जीते।
टीही श्रीखंडी से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राम पटेल 87 वोट से सरपंच का चुनाव जीते।
ग्राम पंचायत मलेंडी से भाजपा समर्थक प्रत्याशी राकेश जर्मा जीते।
अंबाचंदन से भाजपा समर्थक प्रत्याशी उमा पाटीदार जीतीं। इसके पहले ही पंचायत पर उमा के पति जितेंद्र पाटीदार का कब्जा था।
हर्नियाखेड़ी से कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी संजय पिता गेंदालाल चौहान जीते। यहां 45 साल बाद मालवीय नगर का सरपंच बना है। क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।
चोरड़िया पातालपानी पंचायत से सुरेश कैथवास बीजेपी समर्थक जीते। इन्हें आदिवासी समाजजनों ने चंदा इकट्ठा कर चुनाव लड़वाया था।
मतलबपुरा पंचायत से कांग्रेस समर्थक रमेश यादव जीते।
आकवी में कांग्रेस समर्थक शबाना इकबाल पटेल 275 वोट से जीती।
फफुंद से कांग्रेस समर्थक कमला रामेश्वर पांचल 181 से जीती।
चेनपुरा से 253 वोट से भाजपा समर्थक सावित्री बाई गिरवाल जीती।
सांतेर किशनगंज पंचायत से कांग्रेस समर्थक प्रत्याशी अंजू मनोज कौशल विजयी हुई। इसके पहले अंजू के पति मनोज कौशल सरपंच रह चुके हैं। जीत के बाद कौशल के घर के बाहर जश्न का माहौल है।
तहसील की सबसे बड़ी पंचायत कोदरिया से भाजपा समर्थक सतीश डावर विजय हुए। इसके पहले भी इस पंचायत में भाजपा का ही कब्जा था। यह पंचायत आलू के चिप्स, पपड़ी कारखानों के लिए मशहूर है। इसे आईएसओ अवॉर्ड भी प्राप्त हुआ था।
सिमरोल से भाजपा की समर्थक प्रत्याशी कोशल्या डाबी जीती। इसके पहले इस पंचायत में कांग्रेस का था कब्जा।
अब 28 जून को गणना की जाएगी

इस बीच ग्राम पंचायत मेण में मतगणना को लेकर विवाद की स्थिति बनी। मामला बढ़ने की आशंका को लेकर प्रशासन ने केंद्र पर गणना नहीं कराने का निर्णय लिया है। जनपद पंचायत क्षेत्रों की कई पंचायतों से पुलिस के साए में मतदान पेटियां भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के स्ट्रांग रूम में लाई गई। मतदान केंद्र पर विवाद की स्थिति को देखते हुए अब 28 जून को गणना की जाएगी। इधर, मतदान की पेटियां स्ट्रांग रूम में लाने के बाद प्रत्याशियों के समर्थक नारेबाजी करते रहे। कांग्रेसियों का आरोप प्रशासन का दोहरा रवैया अपना रहा है। स्ट्रांग रूम के सामने बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। इस दौरान कई थानों की पुलिस भी मौजूद है। कुछ प्रत्याशियों का आरोप कि उन्हें भी स्ट्रांग रूम में नहीं जाने दिया जा रहा है।

हरिनियाखेड़ी में रही अव्यवस्था

इससे पहले दोपहर में ग्राम पंचायत हरिनियाखेड़ी के वेटरनरी कॉलेज के मतदान केंद्र में अव्यवस्था देखने को मिली। यहां वार्ड क्रमांक 16 के बूथ पर दोपहर में पंच के बैलट पेपर खत्म हाे गए। ऐसे में कई मतदाता काफी देर तक इंतजार करते रहे। इस बीच कई वोट डाले बिना ही लौट गए। अब इस बूथ पर पंच के लिए दोबारा मतदान कराया जाएगा। महू में एक व्यक्ति ने मतदान करने का वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कमिश्नर व कलेक्टर ने लिया जायजा

मतदान केंद्रों का इंदौर कमिश्नर पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डोंगरगांव मतदान केंद्र पर भी हल्का विवाद हुआ था। यहां प्रत्याशियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वेटरनरी कॉलेज के केंद्र पर बैलेट पेपर खत्म होने की सूचना मिलने पर तहसीलदार अभिषेक शर्मा भी मौके पर पहुंचे।


महिलाओं के साथ बच्चे भी हुए परेशान

यहां तीन पोलिंग बूथ एक साथ होने के कारण सुबह से ही काफी भीड़ थी। ऐसे में लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बैलेट पेपर के इंतजार में कई मतदाता वोट डालने के लिए डटे रहे। मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में महिला भी मतदान करने पहुंची थी। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी महिलाओं के साथ मौजूद थे। भूख के कारण मतदान स्थल पर ही महिलाएं अपने बच्चों को खाना खिलाते नजर आई।

दो या तीन दिन बाद दोबारा होगा मतदान

तहसीलदार ने बताया कि वार्ड क्रमांक 16 में अगले दो या तीन दिन में पंच के लिए दोबारा वोट डलवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र पास-पास होने के कारण अव्यवस्था हुई थी। पास वाले कक्ष में ज्यादा बैलेट पेपर रख दिए थे। इसलिए मतदाताओं को परेशान होना पड़ा। वोटरों ने यहां सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान किया है।

बैलेट पेपर खत्म होने पर कई बच्चे मतदान केंद्र पर ही भोजन करते दिखे।
महू तहसील की हासलपुर पंचायत में 95 साल उम्र की महिला नंदी बाई ने मतदान किया है। मतदान के लिए नंदी बाई को व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पर लाया गया था। यहां मौजूद युवा नंदी बाई को उठाकर मतदान केंद्र में ले गए।
वेटरनरी कॉलेज के पोलिंग बूथ पर सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई।
केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतार

सुबह 10 बजे तक 13.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं अब तक 31.61 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन मुस्तैद है। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। आज 76 ग्राम पंचायतों में 95 हजार 741 पुरुष और 90 हजार 438 महिलाएं मतदाताओं के लिए 332 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तहसील में 319 सरपंच और कुल 25 वार्ड में 76 जनपद सदस्यों के लिए वोट डाले गए। प्रथम चरण के तहत सुबह से ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा। कई केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले गए। कुछ केंद्रों पर भीड़ अधिक होने के कारण टोकन देकर मतदान कराने की स्थिति बनी। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती भी मतदान केंद्र पर की जाने की तैयारी है। हालांकि पंचायत चुनाव के अधिकृत नतीजे 14 जुलाई को जारी होंगे।