Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल, भारतीय जनता पार्टी सुभाष वार्ड 1 की भाजपा प्रत्याशी किरण चंदू खातरकर के निवास पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता छुट्टन यादव सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता छुट्टन यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। भाजपा को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी हमारे सभी कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाना होगा। एवं वार्ड के प्रत्येक परिवारों की समस्याएं से अवगत होना होगा जिससे की समस्याओं का निराकरण भी हम कर सकें। वार्ड1 प्रत्याशी किरण चंदू खातरकर ने बैठक में पहुंचे सभी कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के कांतू प्रजापति, नन्हे यादव ,जय सिंह उईके, वार्ड अध्यक्ष रवि मकोड़े, भूत प्रभारी अनिल आहाके, बबलू पंवार सुदामा यादव ,सतीश भैसवारे, रत्नेश पवार संजू धाडसे, सतीश मालवी, अर्जुन वार्ड प्रत्याशी सुरेंद्र हरसूले, सहित वार्ड के कार्यकर्ता मौजूद थे