Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर


सारणी में नया प्लांट न लगने के कारण सारणी बचाओ संघर्ष समिति का निर्णायक कदम

बैतूल, सारणी मे शनिवार को दोपहर 1:00 बजे सारणी बचाओ संघर्ष समिति की निर्णायक बैठक संपन्न हुई, जिसमें सारणी पाथाखेड़ा और शोभापुर के व्यापारियों के साथ, सतपुड़ा ठेकेदार संघ, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी और कई समाज के जनप्रतिनिधियों की यह संयुक्त बैठक रही बैठक में लगभग सवा सौ लोग उपस्थित रहे
बैठक को संचालित करते हुए समिति के संयोजक अरविंद सोनी और संचालक अखिलेश तिवारी में बैठक में सारणी के वैभव को बनाए रखने और सारणी में 660 मेगावाट की यूनिट लगाने को लेकर बैठक में उपस्थित महानुभावों सेसुझाओ प्राप्त किए जिसके आधार पर सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई 2022 से क्षेत्र के सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से 3 दिन बंद रखेंगे मांग पूरी ना होने पर अनिश्चित काल के लिए भी प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे,
बैठक में यह मुद्दा भी रहा कि जब चचाई में एससीसीएल और एमपीपीजीसीएल के साथ ज्वाइंट वेंचर कर 660 मेगावाट की नई यूनिट लगाई जा सकती है तो सारणी में डब्ल्यूसीएल और एमपीपीजीसीएल का ज्वाइंट वेंचर कर यूनिट क्यों नहीं लगाई जा सकती
जबकि सारणी में 660 मेगावाट की यूनिट लगाने के पर्याप्त संसाधन के साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, और मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट की बैठक का अनुमोदन चचाई में लगने वाली यूनिट के पहले से है फिर भी सारणी शहर पीछे रह जाता है
बैठक में यह भी तय हुआ कि जल्द ही सांसद और विधायक से नई यूनिट को लेकर सारणी बचाओ संघर्ष समिति निर्णायक बैठक करेगी बैठक में सब कुछ ठीक रहा तो ठीक अन्यथा सारणी बंद
बैठक में उपस्थित शोभापुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष रमेश हारोड़े ने कहा कि अब हमें संगठित होकर संघर्ष करना होगा उजरते शहर को बचाने के लिए सारणी में नए प्लांट के साथ-साथ पाथाखेड़ा क्षेत्र में 2 नई खदानें खोलना भी आवश्यक है जिस पर पाथाखेड़ा के वरिष्ठ व्यापारी आशीष साहू व अन्य व्यापारियों ने सहमति जताई
बैठक में मंच संचालन समिति के संयोजक सुनील भारद्वाज ने किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से ए एन सिंह, पी जे शर्मा, अनिल बत्रा, तिरुपति एरोलू, सुरेश अग्रवाल, दीपक तिवारी, किशोर चौहान, कमल जैन, शैलेश चौधरी, मंचासीन रहे एवं इन्होंने मार्गदर्शन प्रदान किया

बैठक में सीएम बेले, शब्बीर बेदी, मानिक धोटे, हरीश पाल, पप्पू मंसूरी, जेडी कवड़कर, विजय पडलक, डब्बू सोनी, अशोक मालवीय, प्रयाग राव धोटे, प्रकाश साहू, मोनू बत्रा, उमा शंकर सोनी, गौतम बोदले, श्याम पर बंदा, दिनेश बाथम, रमेश ठाकरे, दिनेश मालवीय आदि ने अपने सुझाव दिए