Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर सम्भागीय ब्यूरो मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना

*गुना के विकास और जनता के कल्याण के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी भाजपा:* श्री सिकरवार

*प्रदेश के मुख्यमंत्री 26 जून को गुना चुनाव प्रचार में*

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अब विश्व गुरु बन रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा है, चारों दिशाओं में देश का विकास हो रहा है। एक तरफ मोदी जी की सरकार और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर विकास के काम कर रही है। विकास की यह कड़ी और आगे बढे इसके लिए जिले के सभी भाजपा प्रत्यासी विजयी होकर जिले के विकास में अपना योगदान देंगे :उक्त बात भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी जिला गुना की ओर से एक अति महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन होटल सम्राट में किया गया। पत्रकार वार्ता को भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने आगामी चुनाव की दृष्टि से गुना जिले के विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पत्रकार वार्ता में जिला महामंत्री गिर्राज भार्गव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव मुख्य रूप से मोजूद रहे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने जिले के विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले में कोरोना काल में सराहनीय सेवा कार्य किया गया जिले को 5 आक्सीजन प्लांट लगे। जिले में 20 लाख 2 हजार 829 लोगो का आज दिनांक तक निशुल्क टीकाकरण किया गया। संजय स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का हांकी स्टेडियम बना, जज्जी बस स्टैंड, एसी वातानुकूलित बैठने की व्यवथा, गर्मी के दिनों में नगरपालिका द्वारा नगर में बेहतर जल व्यवस्था की गई, सड़को का चौड़ीकरण, बड़ों में पार्क का सौंदर्यकरण, अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 तालाबों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, आदि सैकड़ों विकास कार्य भाजपा सरकार द्वारा सैकड़ों जन हितैषी विकास कार्य किए गए।
*प्रदेश के मुख्यमंत्री 26 जून को गुना चुनाव प्रचार में*

श्री सिकरवार ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 26 जून को दोपहर.3 बजे नगरपिलका गुना के 37 पार्षद प्रत्यासी के पक्ष में लक्ष्मीगंज गुना में आमसभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान का हवाई पट्टी से लक्ष्मी गंज सभा स्थल के बीच रास्ते में भाजपा प्रत्यासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। श्री सिकरवार ने कहा कि जनजाति समाज से आने वालीं मुर्मू जी का राष्ट्रपति के लिए चयन ‘नए भारत’ में ‘सबका साथ-सबका विकास’ के प्रति कटिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। द्रौपदी मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया जाना आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। मुर्मू जी आदिवासी समुदाय से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी।