विजय चौहान रिपोर्टर





इन्दौर के ग्राम माचला में चुनाव में पराजित दलित प्रत्याशी के परिजन विपिन बामनिया को दबंग सरपंच और उसके गुंडे घर से उठा ले गए और कमरे में बंद कर बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई ।
पीड़ित परिजन सैकड़ों की संख्या में तेजाजी नगर थाने पहुंचे और दबंग सरपंच के खिलाफ़ शिकायत की । परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित परिवार ने अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को सूचना दी।
परमार तुरंत ही अपने पदाधिकारियों के साथ तेजाजी नगर थाने पर पहुंचे और पीड़ित दलित युवक के पक्ष में अपनी बात रखी और दबंग आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की ।
थाने पर मौजूद ACP मोती उर रहमान ti आर डी कानवा ,Si अभिरुचि सोनी द्वारा मौके की नजाकत को देखते हुए तत्काल आरोपियों के खिलाफ़ प्रकारण दर्ज किया गया । और तत्काल एक आरोपी की गिरफ़्तारी की गई शेष 5 फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस मौके पर सेकड़ो की संख्या में *रविदास जाटव समाज* के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
सौजन्य से
*अखिल भारतीय बलाई महासंघ मध्यप्रदेश*रिपोर्टर विजय चौहान

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है