Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर संभागीय ब्यूरो मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना

*कमलनाथ जवाब दें गरीबों का संबल क्यों छीना ? : चौहान*
*मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुना में भाजपा प्रत्यासियों को जिताने जनसभा को संबोधित किया*

*कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा, सब के पक्के मकान बनाए जाएंगे: श्री चौहान*

गुना। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने गुना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कितना अंतर है यह इस बात से साफ होता है कि चुनाव में इन्होंने जो वादे किए थे सत्ता में आते ही उन वादों से मुकर गए।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल करते हुए कहा कि कमलनाथ जवाब दें कि उन्होंने संबल योजना क्यों बंद की थी। भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाएं बनायी और उसका क्रियान्वयन भी किया। पिछले 15 सालों में सारी योजनाओं से मध्यप्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा था। लेकिन कुछ समय के लिए धोखे और छल कपट से मध्यप्रदेश में आयी कमलनाथ सरकार ने सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसने सबंल योजना फिर चालू की। जिनके नाम इस योजना से कट गए है उन सभी को जोड दिया जायेगा। कमलनाथ तुमने गरीबों के नाम काटने का काम किया, लेकिन मामा जोडने का काम करता है। गुना जिले में लगभग 50 हजार मकान आए हैं। कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा, सब के पक्के मकान बनाए जाएंगे उक्त बात रविवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लक्ष्मीगंज में आयोजित गुना जिले की नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनाव प्रचार में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद डाक्टर के पी यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, जिला चुनाव प्रभारी रघुनंदन शर्मा, गुना विधायक गोपीलाल जाटव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिसिंह यादव, राधेश्याम पारीक, गोविंद दास राठी, राजेंद्र सिंह सलूजा, अरुण चतुर्वेदी, संजय देशमुख, नीरज निगम सहित जिला पदाधिकारी एवं नगर के सभी 37 पार्षद प्रत्यासी मंचासीन रहे। मंच को संबोधित करते हुए
श्री चौहान ने कहा कि अब लाडली लक्ष्मी बेटियां कॉलेज में एडमिशन लेंगी, तो उन्हें 25 हजार रुपये अलग से दिये जायेंगे, ताकि उनकी पढ़ाई-लिखाई ठीक ढंग से हो सके। मेरे वो गरीब भाई-बहन, जिनके पास रहने का मकान नहीं है, झोपड़ियों में रहते हैं, हम उनके लिए लगातार मकान बना रहे।
श्री चौहान ने गुना जिले के समस्त नगरीय निकाय के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर मंच से विजय का संकल्प दिलाया और भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेरे युवा बेटे-बेटियों मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में एक से 50 लाख रुपये तक का लोन दिया जायेगा। लोन की गारंटी भी प्रदेश की सरकार लेगी। सड़कों से लेकर गलियों तक के विकास और पेयजल की व्यवस्था करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। कांग्रेस ने केवल गरीबों को धोखा देने का काम किया। आप सबसे आग्रह करने आया हूं कि भारतीय जनता पार्टी के पार्षद पद के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाइये, ताकि हम आपकी बेहतर सेवा और क्षेत्र का विकास कर सकें।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब और हर वर्ग की सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हम गरीब कल्याण के मिशन को साकार कर रहे है। मंच का संचालन अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की आमसभा पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर के लिए प्रस्थान किया।