Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

बैतूल जिला के खेड़ला किला मैं भगवान शिव मंदिर मैं शिवलिंग को को 24 घंटे के लिए पानी से भर दिया गया है जहां क्षेत्र क्षेत्र में किसानों की खरीफ की फसल की बोवनी लगभग हो चुकी है। प्री मानसून की दस्तक के बाद मानसून गायब है। मानसूनी बरसात की बौछार एक भी बार ना गिरने से किसान चिंतित हैं। तमाम नदी-नाले सूखे पड़े हैं। ऐसे में परेशान लोगों ने भगवान को मनाने की टोटके शुरू कर दिए हैं।
जिला मुख्यालय बैतूल के समीप लगभग हजार साल पुराने प्राचीन शिव मंदिर खेड़ला किला में महादेव के गर्भगृह को 24 घंटे के लिए पानी से भर दिया गया है। किसानों के लिए बारिश का लंबा इंतजार करना अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे में लोग भगवान की शरण में पहुंचकर बारिश के लिए मिन्नतें कर रहे हैं
स्थानीय लोगों की मान्यता है कि सदियों से बारिश ना होने की स्थिति में उनके पूर्वज शिवजी का इसी तरह से जलाभिषेक करते थे। जिससे बारिश हो जाती थी। शिवभक्त बबलू वर्मा ने बताया कि रविवार को शिव मंदिर खेड़ला किला में भगवान भोलेनाथ का जलाअभिषेक आसपास के ग्रामीणों द्वारा किया गया। शिव भक्तों द्वारा गुंडियों में पानी भरकर शिवलिंग पर चढ़ाया गया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
शिवलिंग जलमग्न होने के बाद 24 घंटे के लिए गर्भ गृह को बंद कर दिया गया था। ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग को जलमग्न करने से अच्छी बारिश होती है। इसके साथ ही 24 घंटे का श्री राम नाम का जाप किया जा रहा है। जिसका आज समापन होगा एवं पूजा-अर्चना, प्रसादी के बाद गर्भ गृह खोल दिया जाएगा