Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

ग्राम पंचायती चुनावों के अंर्तगत जिला बैतूल में दूसरे चरण में विकास खण्ड अठनेर चिचोली घोड़ाडोंगरी और मुल्ताई के कुल 616 पोलिंग बूथों में मतदान होना है आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवम कलेक्टर श्री अमन वीर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा विकास खण्ड घोड़ाडोंगरी का संयुक्त दौरा कर तैयारियों का जायेजा लिया , भ्रमण के दौरान विकासखंड के मतदान केन्द्रों का, स्ट्रांग रूम का , वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया , स्ट्रॉन्ग रूम 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा, सुरक्षा में लगे अधिकारी कर्मचारियों को रजिस्टर का धारण करना होगा सेक्टर अधिकारी समय समय मै चेक कर रजिस्टर में अपनी खैरियत टीप अंकित करेंगे स्ट्रांग रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगाने आदेश जारी किया गया वितरण केन्द्र पर्याप्त लाइट, पार्किंग स्थल, आने वाले पुलिस बल को ठहराने उचित व्यवस्था कराए गए हैं निर्वाचन ड्यूटी मै लगा बल को दिनांक 28/06/22की शाम वितरण केन्द्र में आमद दर्ज कराया जाना है
*एसडीओपी कार्यालय सारणी में आयोजित हुई सेक्टर पुलिस मोबाइल की मीटिंग*
पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा सेक्टर पुलिस मोबाइल अधिकारियों की मीटिंग ली गई जिसमें घोड़ाडोंगरी थाना चोपना, रानीपुर आदि क्षेत्र के सेक्टर पुलिस मोबाइल प्रभारी उपस्थित रहे मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिस सेक्टर मोबाइल प्रभारियों को अपने-अपने वाहन में लाइट मेडिकल किट एवं बरसात को दृष्टिगत रखते हुए रेनकोट छाता आदि रखने के निर्देश दिए गए साथ ही अपने सेक्टर मतदान केन्द्रों में लगातार भ्रमण करते हुए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं क्षेत्र में होने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश जारी किए
भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी बैतूल , एसडीओपी सारणी रोशन जैन , सारणी टीआई रत्नाकर समेत कुल 28 सेक्टर मोबाइल अधिकारी उपस्थित रहे