ग्राम पंचायत उटीला से बने श्रीमती राधिका हेमेंद्र सिंह सरपंच ने ऐतिहासिक जीत हासिल की

ग्वालियर जिले के मुरार ब्लॉक अंतर्गत आने वाले उटीला ग्राम पंचायत के पंचायत चुनाव में श्रीमती राधिका हेमेंद्र सिंह बिधूड़ी ने पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की ।श्री हेमेंद्र सिंह ने बताया ये जीत हमारी जीत नहीं ये सभी ग्राम वासियों , युवाओं की जीत हुई हैं । ग्रामवासियों ने मुझे सेवा का अवसर दिया है उसे में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से इस पद का निर्वहन करूँगा । गांव के कई पिछड़े हुये कई कार्यों को कराऊँगा ओर गांव की जनता के साथ हमेशा सुख दुःख में हमेशा खड़ा रहूंगा। ग्रामवासी मेरे परिवार की तरह है । ग्रामवासियों की कोई भी समस्या हो 24 घन्टे समस्या के समाधान के लिए हमेशा खड़ा हुआ हूँ। श्री सिंह ने कहा कि गांव की कुछ ऐसी समस्या हैं जो आज तक निराकरण नही हुआ हैं । ग्रामवासियों के आधार कार्ड बनवाना, समग्र आईडी बनवाना , राशन कार्ड, जैसी समस्याओं का तुरन्त निराकरण किया जाएगा। गांव में शिक्षा के स्तर में सुधार भी करवाया जाएगा। स्कूल समय खुलना , बच्चों को उचित शिक्षा प्रदान करवाना आदि महत्वपूर्ण कार्य जल्द ही शुरू कराये जायेंगे।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप