Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर





भारतीय जनता पार्टी नगर उज्जैन के महापौर प्रत्याशी मुकेश जी टटवाल का जनसंपर्क शहर के वार्डों में जारी है इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 4,17,47 व 48 जनसंपर्क सम्पन्न हुआ
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार भाजपा महापौर मुकेश टटवाल का जनसंपर्क वार्ड 4 में वार्ड प्रत्याशी श्रीमति बबिता घनश्याम गौड़ के साथ शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 17 में वार्ड प्रत्याशी श्रीमती राखी मांगीलाल कड़ेल के साथ हरिओम तोल कांटे से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मायापुरी पर सम्पन्न हुआ । जनसंपर्क के दौरान वार्ड वासियों द्वारा टटवाल का पुष्पहारों से जोरदार स्वागत किया गया । महिलाओं द्वारा आरती उतारकर तिलक लगाकर विजश्री का आशीर्वाद दिया गया ।
उसके पश्चात सांय 4 बजे से वार्ड 47 की प्रत्याशी श्रीमती दिव्या नरेश बलवानी के साथ जनसंपर्क विभिन्न मार्गों से होते हुए वार्ड 48 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती अंशु गोपाल वर्मा के साथ सम्पन्न हुआ । टटवाल को वार्ड की जनता ने विजयश्री का आशीर्वाद दिया । इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जोशी , उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, चुनाव संचालक अनिल जैन कालुहेड़ा, जगदीश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, महामंत्री श्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, श्रीमती प्रमिला यादव, मनोज मालवीय, अमय शर्मा, अमय आप्टे, विनीता शर्मा सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे ।