
नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 23 से पार्षद पद प्रत्याशी मीरा कमलेश राजोरिया के दुष्प्रचार में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भीकम साहू के नाम से बांटे जा रहे पर्चो पर सियासत गर्म।

डबरा:- नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 23 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही प्रत्याशी मीरा कमलेश राजोरिया के खिलाफ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भीकम साहू के नाम से दुष्प्रचार के पर्चे बांटे जा रहे हैं जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी को अवैध नशे का कारोबारी बताया जा रहा है एवं अन्य अवैध कारोबार से कांग्रेस प्रत्याशी का संबंध जोड़ कर कांग्रेस प्रत्याशी को मतदान ना करने की अपील जनता से की जा रही है, बांटे जा रहे पर्चो में निवेदक का नाम भीकम साहू भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डबरा लिखा हुआ है।

वही पर डबरा नगर में बांटे जा रहे पर्चो पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भीकम साहू का कहना है कि वो और उनकी पार्टी इस तरह की द्वेशपूर्ण राजनीति ना ही करते हैं ना ही इस तरीके की राजनीति में विश्वास रखते हैं जिस किसी ने भी यह हरकत की है यह निंदनीय हैं और वह इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी करने जा रहे हैं, उनका बांटे जा रहे पर्चो से कोई लेना देना नही है उनकी पत्नी खुद वार्ड नम्बर 6 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी है और वो उनके चुनाव प्रचार में ब्यस्त है उनका बांटे जा रहे पर्चो से कोई लेना देना नही है, तो वहीं पर कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र अभिषेक राजोरिया का कहना है कि उन्होंने अपने वकील से पर्चा बांटने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है उनका इस तरीके के कारोबार से कोई लेना देना नहीं है यह उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

More Stories
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है