विशाल भौरासे की रीपोरट
बैतूल,जिला आयुष अधिकारी डॉ. एएम बर्डे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष विभाग द्वारा प्रतिमाह अनुसार शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी बैतूल में डॉ. नरेंद्र डढोरे द्वारा पुष्य नक्षत्र एक जुलाई शुक्रवार को 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों को प्रात: 9 बजे से 1 बजे तक स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। डॉ. बर्डे ने बताया कि प्रतिमाह स्वर्ण प्राशन डाबर इंडिया लिमटेड के सहयोग से कराया जा रहा है। साथ ही बताया कि स्वर्ण प्राशन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शारीरिक एवं मानसिक विकास अच्छे से होता है,पाचन तंत्र मजबूत होता है और अनेक प्रकार की एलर्जी से बचाव होता है। डॉ. बर्डे ने कोरोना वायरस से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनमानस से लाभ लेने की अपील की है।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है