Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरफान अंसारी रिपोर्टर

एसपी ने जीवाजी गंज टीआई को किया निलंबित कल देर रात क्राइम टीम ने की बड़ी कार्रवाई

उज्जैन पुलिस ने सीएसपी विनोद मीणा के नेतृत्व में सट्टा खाईवाल के घर म छापा मारा छापे में 15 लाख रुपए से अधिक नगद मिले हैं। टीम को 3 से 4 किलो सोने के आभूषण और 15 मोबाइल लाखों रुपए सट्टा पर्ची का हिसाब मिला । मामले में उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने कार्रवाई करते हुए जीवाजी गंज टी आई गगन बादल को निलंबित किया है।अभी ओर भी जांच के बाद हो सकते है निलम्बित पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम ने गीता कॉलोनी स्थित रवि सिंधी के मकान पर छापा था मुख्य सटोरिया फरार हो गया है।

उज्जैन क्राइम ब्रांच की टीम ने अब तक की सबसे बड़ी दबिश देर रात 11:30 बजे गीता कालोनी में टीम को 15 लाख रुपये से अधिक नगद और सटोरिये के घर से तिजोरी में रखे सोने-चांदी और हीरे की ज्वेलरी मिली है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई चलती रही। जीवाजी गंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे सट्टे के अड्डे पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा छापा मारने के बाद उज्जैन एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने थाना प्रभारी गगन बादल को

.निलंबित कर दिया है इस मामले में एसपी ने बताया कि जांच के बाद और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई कर सकते हैं।

सीएसपी विनोद कुमार मीणा की टीम को गीता कालोनी में रवि सिंधी द्वारा बड़े पैमाने पर सट्टा खाईवाली करने की जानकारी मिली थी। रात 11:30 बजे पुलिस टीम रवि सिंधी के गीता कॉलोनी स्थित मकान के सम्मानी हाउस पर पहुंची पुलिस टीम को यहां हाईटेक तरीके से सट्टा खाईवाली करते 5 लोग पकड़ाए मुख्य सट्टा खाईवाल रवि सिंधी मौके से फरार हो गया। टीम ने उसके मकान से सट्टा पर्ची लिख रहे इंदर पमनानी गीता कालोनी, यश पमनानी यश लखवानी, प्रकाश श्रीवास्त निवासी काजीपुरा के साथ कैलाश को हिरासत में लिया।

टीम ने 15 लाख से अधिक का केश बरामद किया है और लाखों रुपये के हिसाब की पर्ची मिली। सीएसपी मीणा ने बड़े पैमाने पर चल रहे सट्टाघर की तलाशी शुरु की तो मकान में जमीन के अंदर तिजोरी होने की जानकारी मिली। टीम ने खुदाई कर टाइल्स हटाई और तिजोरी खोली। जिसमें सोने-चांदी के आभषणों के साथ डायमंड की ज्वेलरी अं…

आभूषणों के साथ डायमंड की ज्वेलरी और सोने के बिस्किट बरामद हो गये।
सराहनीय भूमिका
IPS विनोद कुमार मीना (क्राइम ब्रांच प्रभारी जिला उज्जैन)
उप निरी. संजय यादव
प्र. आर. 349 रूपेश बिडवान
प्र.आर.433 कुलदीप भारद्वाज
आर. 308 कपिल राठौर
आर. 1200 अंकित सिंह चौहान
आर. 27 बलराम सिंह गुर्जर
आर.1524 सचिन जाट
आर. 327 अनीस मंसूरी

साइबर से साइबर से प्रतीक यादव और जितेंद्र पाटीदार भी साथ रहे