राहुल राठोड़ रिपोर्टर


राजोद- ग्राम पंचायत राजोद में संरपच पद के प्रत्याशी जितेंद्र गामड़ के चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ शुभ मुहूर्त में शनिवार को शाम 7 बजे रामबोला धाम के मंहत गणपत दास जी महाराज के हाथों फिता काट कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ जनों व युवा कार्यकर्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई कार्यालय शुभारंभ के पश्चात राजोद नगर के मुख्य मार्ग, चामुंडा चौक, गांधी चौक, उगमनावास श्रेत्र में विशाल जनसमूह कि उपस्थित में नगर में जन सम्पर्क किया व नगर में पुष्प माला पहनाकर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। जन सम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जितेन्द्र गामड़ ने कहा कि राजोद नगर को कचरा वहान उपलब्ध करवाना मेरी पहली प्राथमिकता और नगर में स्टेड लाईट लगवाना मेरी जिम्मेदारी।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन