बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर
कांग्रेस पार्टी से नाराज हो कर कई लोग निरंतर कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं इसी कड़ी में उमरेठ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उमरेठ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ सुनील यदुवंशी ने अपना त्यागपत्र देकर कांग्रेस से छुटकारा पा लिया है इसी तरह कई युवा साथी भी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अपना भविष्य अन्य राजनीतिक पार्टियों में तलाश रहे हैं सुनील यदुवंशी ने बताया कांग्रेस की विचारधारा को लेकर लंबे समय से काम करने के बाद भी कांग्रेश पार्टी के बड़े पदाधिकारी जनता के हित में नहीं सोचते और अपनी मनमानी करते हैं कई बार अपने क्षेत्र और गांव के विकास और अन्य विषयों पर चर्चा हुई किंतु सहमति नहीं बनने पर कांग्रेस में युवाओं रुचि धीरे-धीरे समाप्त होते जा रही है क्योंकि पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के रूखे व्यवहार के कारण और युवाओं को चुनाव में तवज्जो नहीं देने से नाराज चल रहे युवा नेता का दर्द झलक ही गया ग्राम पंचायत तिगाई के ग्राम तिघरा निवासी डॉ सुनील यदुवंशी ने कांग्रेस पार्टी से हमेशा हमेशा के लिए सभी दायित्व से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को त्यागपत्र पत्र लिखकर अपना रास्ता साफ कर लिया है




More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*