
ग्वालियर:- राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर ग्वालियर में डीआरडीई की एक महत्वपूर्ण लैब स्थापित होने से उसके आसपास के क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर लगे प्रतिबंध के कारण शहर वासियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए इस लैब को यथाशीघ्र शिफ्ट कराने व सिटी सेंटर क्षेत्र में लैब के आसपास निर्माण कार्य की प्रतिबंधित सीमा को 200 मीटर के स्थान पर 10 मीटर करने का अनुरोध किया था।
आज मुलाकात के दौरान राजनाथ सिंह ने दोनों प्रमुख मांगों पर अपनी सहमति दे दी है।
इस अनुरोध को स्वीकार करने के लिए ग्वालियर के नागरिकों की ओर से सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हृदय से आभारी व्यक्त किया है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है