अर्चित चौकीकर रिपोर्टर

मुलताई नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 जुलाई को मुलताई आएंगे। दोपहर 2 बजे श्री चौहान हेलीकाप्टर से मुलताई पहुंचेंगे और मुलताई में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। श्री चौहान 3 बजे मुलताई से सिवनी मालवा के लिए रवाना होंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार श्री चौहान का कार्यक्रम जारी किया गया है। बैतूल जिले के कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला को बनाया गया है। श्री शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि की है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*