*शेख़ आसिफ़news24×7india खंडवा*
सिंधी समाज का चालिहा महोत्सव 16 से।
समाजजन रखेंगे 40 दिन कठिन उपवास।
खंडवा। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सिंधी समाज द्वारा 16 जुलाई से चालिहा पर्व बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने हेतु तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान की अध्यक्षता में सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर में हुआ। यह जानकारी देते हुए मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि देश में चौमासे (वर्षा ऋतु) के दौरान सुख शांति एवं हरियाली, खुशाहाली की कामना के साथ सिंधी समाज द्वारा पूर्ण श्रद्धा एवं विश्वास के साथ शनिवार 16 जुलाई से बुधवार 24 अगस्त तक 40 दिन कठिन उपवास चालिहा साहब रखें जाना प्रारंभ होंगे। कोरोना काल के पश्चात समाजजन अब पूर्ण उत्साह से आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 40 दिनों तक उपवास के दौरान सिंधी समाज निरंतर जल देवता वरुणावतार इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी की पूजा आराधना में लीन रहेगा। श्री झूलेलाल समर्थ पैनल एवं श्री पीपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली के सदस्यों द्वारा प्रात:काल एवं संध्या भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ ही पूजा, अखा, आरती एवं अरदास संपन्न होगी। रवि गिदवानी एवं मनोहरलाल सबनानी ने पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि माता बहनों और समाजजनों द्वारा शनिवार 16 जुलाई से चालिहा उपवास आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक रखे जाएंगे। इस दौरान उपवासी द्वारा सात्विक जीवन व्यतीत किया जाता हैं। भूमि पर शयन एवं नाखून बाल नहीं कटवाए जाते हैं बिना तेल का भोजन ग्रहण किया जाता है। हर मनुष्य को सुख शान्ति एवं धन की प्राप्ति हेतु निर्विघ्न उपवास संपन्न होने के चेस्टा करना चाहिए। बैठक में मंडल के मोहन दीवान, मनोहरलाल सबनानी, हरीश आसवानी, पवन डेम्बरा, निर्मल मंगवानी, धरमदास उधलानी, पवन वासवानी, रवि गिदवानी, नंदलाल भोजवानी, जितेंद्र उदासी आदि सदस्य उपस्थित थें।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण