शेख़ आसिफ़ न्यूज़24×7इंडिया खंडवा
रैगिंग से परेशान छात्र ने पिया कीटनाशक अभाविप ने किया महाविद्यालय का घेराव*
कृषि महाविद्यालय के फर्स्ट ईयर के छात्र ने सीनियर द्वारा बार-बार प्रताड़ित करने से कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसी संदर्भ में
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खण्डवा के कार्यकर्ताओं ने कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्यवाही करने को कहा। नगरमंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि
पीड़ित छात्र हरिओम पिता दीपक पाटीदार 20 निवासी बडगांव माली कुछ समय से सीनियर द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था रैगिंग की जा रही थी। मानव को शर्मसार करने वाली अश्लील हरकतें करवा रहे थे। ऐसे तमाम बातें पीड़ित ने अपने मुख जुबानी कही इसकी शिकायत पीड़ित ने कई बार प्राचार्य को की थी परंतु इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया। छात्र द्वारा शिकायत करने पर सीनियर उसे ट्रांसफर करा देने की धमकी देते थे। कभी कॉलेज से बाहर करवा देते हैं। सीनियर द्वारा ही खंडवा के माता चौक पर रूम दिलवा गया था कॉलेज में जाने के बाद सभी सीनियर मिलकर छात्र के साथ अश्लील हरकतें मारपीट करते थे।
छात्र रैगिंग से अधिक परेशान होने के बाद आज सुबह घर पर ही कीटनाशक पी लिया जिसके बाद छात्र को तुरंत जिला अस्पताल लाया गया छात्र की स्थिति अभी सामान्य है हरिओम ने साथ हरकत करने वाले सीनियर के नाम भी बताएं हरिओम ने कीटनाशक पीने के पहले सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उसके साथ हो रही थी हरकतों के बारे मे बताया। विद्यार्थी परिषद ने जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।इस दौरान विभाग सयोंजक शुभम पटेल,जिला सयोंजक जयांशु प्रजापति,शुभम निकुम,अजय बंजारे,कुंदन राजपूत,रोहित गवली,विलास आव्हाड, सतीश सोनी,आयुष चोरे,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*शेख़ आसिफ़ मध्यप्रदेश ब्यूरो खंडवा*

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है