ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर
हरदा सिराली क्षेत्र में लगातार रात से ही भारी बारिश होने से बरसाती नदी नाले उफान पर आ गए और स्थानीय नदियों के साथ मिलकर उनका जलस्तर बढ़ा दिया। इससे कई निचले क्षेत्रों के कस्बों में पानी भर गया। छोटे पुल और निचली पुलिया कई घंटों के लिए जलमग्न हो गई है। वहीं क्षेत्र में तहसील मुख्यालय से दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों का यातायात पहुंच मार्ग का संपर्क टुट गया है । इससे आवागमन कई घंटों के लिए बाधित हो गया। वहीं सिराली से खिरकिया मार्ग पर स्यानी नदी उफान पर है तो दूसरी ओर सिराली से रहटगांव मार्ग पर घोंघई नदी उफान पर है,
क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली माचक नदी भी उफान पर है, जिससे हरदा-खंडवा मार्ग पर ग्राम मांदला के पास पुल पर पानी होने के कारण खंडवा मार्ग बाधित हो गया है
जिसके कारण जिला मुख्यालय से खिरकिया और ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क टुट गया है, क्षेत्र में भारी बारिश से सभी रूट पर आवागमन बाधित हो गया। क्षेत्र में सभी पुल पुलिया जलमग्न हो गई है। और नदी नाले उफान पर होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदी का पानी घुसने लगा है, इसी तरह से क्षेत्र में या वन ग्रामों में भारी बारिश होती रही तो कई घरों में पानी घुसने की संभावना है,
वहीं क्षेत्र में लगातार भारी बारिश से किसानों के खेत भी जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों की सोयाबीन फसल को भी नुकसान हो सकता है,






More Stories
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध