मेहगांव – आज मेहगांव में ईद एंव नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मेहगांव थाना परिसर में आज मीटिंग का आयोजन किया गया,मीटिंग में मुख्य रूप से एसडीएम बरुण अवस्थी एसडीओ आर के राठौर, थाना प्रभारी गोपाल सिंह सिकरवार के द्वारा मीटिंग में शांति बनाते रखने हेतु सुझाव दिए, नगर के गणमान्य नागरिक व नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशी व पत्रकार उपस्थित रहे,ईद के मौके पर साफ सफाई पानी की समुचित व्यवस्था हेतु एसडीएम ने तत्काल व्यवस्था हेतु निर्देश दिए, एसडीओ पी राठौर ने नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी की प्रकार की अनुचित साधनों की कार्यवाही से दूर रहते हुए, कानूनी कार्यवाही से बचें शांति पूर्वक प्रचार प्रसार एंव मतदान में सहभागी बने, और किसी भी तरह की हिंसा या उत्पात करने का जरा भी प्रयास न करे अगर ऐसा करते कोई व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाप कड़ी कार्यवाही की जाएगी , ईद के मौके पर नमाज अदा करने के स्थान मेहगांव में ईदगाह, जामामश्जिद, सहित ५ स्थानों पर नमाज होगी, गोरी थाना क्षेत्र में ४ जगह , अमायन थाना क्षेत्र में २ बरासो थाना क्षेत्र में १ जगह नमाज पढ़ी जाएगी।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध