Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति न्यूज़24×7 इंडिया
युवक और नाबालिग युवती ने खाया जहर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर
बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक युवक और नाबालिग युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों ग्राम डिवटिया के रहने वाले हैं। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मुलताई लाया। हालत गंभीर होने से यहां से जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डिवटिया निवासी 20 वर्षीय युवक ने रविवार रात 8 बजे ग्राम जामुनझिरी में अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं ग्राम की निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी ने भी रविवार रात 8 बजे ग्राम जामुनझिरी में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर दोनों को 108 एंबुलेंस से देर रात 1.30 बजे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
यहां डॉक्टर ने इलाज कर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक और नाबालिग युवती ने साथ में जहरीले पदार्थ का सेवन किया या अलग-अलग घटना में और अलग-अलग जहर खाया, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। जहर खाने का कारण भी अभी सामने नहीं आया है।