ब्यूरोचिफ पंडित नंदन शर्मा




बड़वानी – मां रेवा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल , बड़वानी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ डॉक्टर यशवंत कुमार द्वारा बड़वानी के सम्मानीय एवं कैरियर सेल के डायरेक्टर श्री मधुसुदन चौबे सर के स्वास्थ्य परिक्षण कर किया गया ।
शिविर में मस्तिस्क, ह्रदय ,पेट, छाती, मनो रोग और मौसमी बीमारियो जेसे मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, पीलिया बीमारियो से ग्रसित 100 से अधिक मरीजों ने स्वस्थ लाभ लिया।
हॉस्पिटल के सीईओ श्री डॉ डोंगरे सर के कुशल मार्गदर्शन में डॉ बागुल, डॉ शोएब, डॉ भारत, डॉ सुनील, डॉ प्रेम, डॉ भावना,एवम नर्सिंग स्टाफ ने मारिजो के परीक्षण में सहयोग किया।
अस्पताल प्रबंधक मधु चौहान, पीआरओ प्रकाश परमार, नरवरिया जी, राकेश लोधा, रोशन लोधा, प्रज्ञा सोनी अवम अस्पताल के सहयोगी स्टाफ ने मारिजो के खान पान एवम बैठक व्यवसाय में योगदान दिया।
माँ रेवा हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री एनआर लोधा जी ने बताया की शहर में गरीबों को स्वास्थ लाभ देने हेतु इस तरह के निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा। बड़वानी से ब्यूरोचिफ पंडित नंदन शर्मा के साथ गोपाल तेलंगे की खास रिपोर्ट

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप