ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

जिले भर में धुआंधार बारिश जारी, घोड़ाडोंगरी में 6 इंच से ज्यादा, भीमपुर पर भी मेहरबान हुए इंद्रदेव, बैतूल जिले भर में मंगलवार को धुआंधार बारिश का दौर जारी है। इसके चलते जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। तेज और मूसलाधार बारिश से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। शहर के महावीर वार्ड में लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। यही हाल कई निचली बस्तियों के हैं। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में एक बार फिर भारी बारिश हुई है। वहीं कल आज भीमपुर ब्लॉक पर भी इंद्रदेव खासे मेहरबान हैं।
रात से ही जिले में एक बार फिर भारी बारिश हो रही है। जिला मुख्यालय समेत जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में तेज और मूसलाधार बारिश होने की खबर है। बैतूल में हालांकि सुबह 8 बजे तक मात्र 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। लेकिन, इसके बाद से तेज बारिश लगातार हो रही है। यही स्थिति जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बताई जाती है।
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में लगातार दूसरे दिन भी भारी बारिश हो रही है। यहां सुबह तक 164 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है। वहां इस साल अभी तक 645.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो कि औसत सामान्य बारिश की आधी से अधिक है। इसी तरह कल भीमपुर ब्लॉक ही ऐसा था जहां सबसे कम बारिश हुई थी। आज वहां भी अच्छी बारिश हुई है। भीमपुर में सुबह 8 बजे तक 87 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है
भारी नुकसान
घरों में घुस रहा बारिश का पानी
तेज और मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। जरुरी कामों से भी लोग नहीं निकल पा रहे हैं। कई निचली बस्तियों में भी घरों में पानी भरा रहा है। बैतूल शहर के महावीर वार्ड में आज तक जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके चलते वहां लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। इससे लोग खासे परेशान हैं।
फसलों को पहुंचेगा खासा लाभ
इस बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। यह बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद होगी। उन्नत कृषक विनय वर्मा बताते हैं कि अधिकांश जगह बुआई का काम हो चुका है। अभी केवल धान की रोपाई भर कहीं-कहीं चल रही है। बारिश होने के साथ ही बीच-बीच में धूप भी तप रही है। इसलिए इस बारिश से फसलों को अच्छा खासा लाभ पहुंचेगा।

More Stories
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन
अमानवीय तरह से हाथ बांध कर पिटने के बाद वायरल विडीयो के संबंध में अपराध पंजीबद्ध