Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


माचना नदी उफान पर, दोनों नेशनल हाईवे बंद, अंडरब्रिज भी हुए लबालब, घरों में घुसा पानी
जिले में रात से हो रही बारिश नदी-नालों में उफान ले आई है। जिले की प्रमुख माचना नदी भी अपने विकराल स्वरूप में आ गई है। यही कारण है कि नदी में बाढ़ होने से बैतूल-भोपाल और बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर यातायात बंद हो गया है। बैतूल के गंज और कोसमी में स्थित अंडरब्रिज भी लबालब हो चुके हैं। यही कारण है कि इनसे भी आवाजाही बंद है। इधर शहर के हाथी नाला में भी बाढ़ की स्थिति है। तेज बारिश से कई क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी घुस गया।
रात से हो रही बारिश के चलते माचना नदी अपने रौद्र स्वरूप में आ गई है। यही कारण है कि नदी पर स्थित मार्गों के पुल-पुलिया जलमग्र हो गई है। बैतूल के करबला घाट से माचना नदी का पानी पुल के ऊपर से जा रहा है। इसके चलते बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर यातायात बंद है। नदी का जल स्तर कम होने के बाद ही आवाजाही शुरू हो सकेगी।
इसी तरह शाहपुर में भी माचना नदी जोरदार उफान पर है। इसके कारण बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे से भी दोपहर एक बजे से आवागमन बंद है। शाहपुर निवासी पिंकू शुक्ला और संजय जगताप के अनुसार बाढ़ उतरने और आवागमन शुरू होने को घंटों लग सकते हैं। शाम 4-5 बजे के बाद ही यातायात शुरू होने की उम्मीद है। हाईवे से यातायात ठप होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं बाढ़ का नजारा देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देखें शाहपुर में माचना नदी के रौद्र रूप
दोनों अंडरब्रिज में भराया पानी
तेज बारिश के कारण बैतूल शहर के गंज क्षेत्र में स्थित अंडरब्रिज और कोसमी स्थित अंडरब्रिज भी जलमग्र हो गए। इनमें कई फीट पानी हो जाने से यहां से भी यातायात काफी समय तक बंद रहा। शहर के बीच से गुजरने वाला हाथी नाला भी आज उफान पर रहा। इसके चलते आसपास के कई मकानों में नाले का पानी घुस गया।
कई क्षेत्र में घरों में घुसा पानी
भारी बारिश से बैतूल शहर की कई बस्तियों में मकानों में पानी घुस गया। शहर के विनोबा वार्ड में महेशचंद्र रावत के पूरे घर में पानी घुस गया। इसी तरह टैगोर वार्ड में आंगनवाड़ी के पास भारी जल जमाव हो गया। यह पानी लोगों के मकानों में घुस गया। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम पहुंच कर यहां पानी की निकासी में जुटी है। शाहपुर के मोती मोतीढाना में चर्च के पास एक मकान की बाउंड्रीवाल बारिश के चलते ढह गई।