चीफ ब्यूरो पंडित नन्द शर्मा
श्री श्री 1008 श्री गजानंद जी महाराज श्री अंबिका आश्रम श्री धाम बालीपुर पुण्य भूमि,देवभूमि में कल गुरु पूर्णिमा का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विशाल पैमाने पर एक लाख स्केयर फिट स्क्वायर फीट में वाटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। 30 क्विंटल बेसन चक्ति ,25 क्विंटल की सेव,30 क्विंटल की लुगदी बनाई गई है।अन्य मिष्ठान भंडार भी भक्तों को वितरित की जाएगी ।पूरी, सब्जी ,चावल ,दाल भी खिलाई जाएगी। विशाल पैमाने पर भंडारे का आयोजन किया गया है । दो दिवसीय 108 रामायण पाठ भी चल रहा है। लगभग दो लाख गुरु भक्तो की आने की संभावना है। महिलाओं का गरबा नृत्य, आदिवासी नृत्य, ढोल -ताशे ,पालकी रथयात्रा, जिसमें बाबा साहब की चरण पादुका भी होगी, रथ यात्रा निकाली जाएगी ।हनुमान मंदिर होते हुए सीधे बाबा की कुटिया की ओर से श्रीधाम बालीपुर मे समापन होगा ।यहां पर रामायण जी की आरती ,गुरु जी का आरती, सद्गुरु की आरती होगी। राधेश्याम भुत एवम उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति को जगदीश चंद्र पाटीदार ने दी है। बालीपुर से सविता जगदीश पाटीदार की खास खबर



More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप