Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हर्रई नगर परिषद सीएमओ के द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए फर्जी तरीके से स्वयं का आदेश बनाकर पुनः नगर परिषद अधिकारी का ले लिया गया चार्ज।

हरिओम नेमा रिपोर्टर
*—-हर्रई नगर परिषद के सबसे विवादित सीएमओ ने पद के लालच में रिक्त पद पर स्वयं का आदेश बनाकर सीएमओ के पद पर फिर से हो गए यथावत ——विगत दिनों कई शिकायतों के आधार पर हर्रई सीएमओ को हटाया गया था : नगर परिषद अधिकारी को लेकर मध्य प्रदेश शासन के द्वारा ना तो कोई पुनः यथावत का आदेश जारी किया गया ओर ना ही कोई वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा पदस्थापना को लेकर कोई पत्र जारी किया गया इसके फलस्वरूप हर्रई नगर परिषद की पूर्व सीएमओ के द्वारा सभी नियमों को दरकिनार करते हुए रिक्त पद पर पुनः अपनी मनमर्जी के हिसाब से नगर परिषद अधिकारी का चार्ज ले लिया गया आखिर यह सब किसकी सह पर हुआ ?*

*—– 31/8/2021 को सीएमओ शिशिरकांत दुबे हर्रई नगर परिषद में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया*
_____________________

*—– इसके बाद 8/6/2022 को जय प्रकाश रजक का ट्रांसफर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन के माध्यम से हर्रई हुआ इसके परिपालन में सीएमओ जयप्रकाश रजक द्वारा 10/6/2022 में पदभार ग्रहण किया गया*
____________________
*—–सीएमओ जयप्रकाश रजक 24/6/2022 तक नगर परिषद हर्रई में पदस्थ रहे*
___________________
*—–24/6/2022 को सीएमओ जयप्रकाश रजक जी का ट्रांसफर नगर परिषद पिपलानारायणवार हो गया इसके बाद नगर परिषद सीएमओ हर्रई का पद रिक्त हो गया*
___________________
*—-रिक्त पद पर शिशिर कांत दुबे द्वारा बिना वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बिना पुराने आदेश दिनांक 31/8/2021 के अनुसार पुनः स्वयं को सीएमओ बताकर पदभार ग्रहण कर लिया गया वास्तव में सीएमओ को बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना पुराने आदेश से सीएमओ का पद ग्रहण नहीं किया जा सकता*
_____________________
*—–सीएमओ शिशिरकांत दुबे द्वारा यह कृत्य शासन के नियमों की अवहेलना करता है इस प्रकार के पदस्थापना की जांच होना चाहिए*
___________________
*—-इस घोर अनियमितता के संबंध में आज 12 बजे माननीय हर्रई तहसीलदार महोदय जी को अधिवक्ता ओम प्रकाश जी चौकसे एवं समस्त नगरवासियों के द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा*