Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस चौकी डेहरी थाना बाग को मिली बड़ी सफलता 1 वर्ष से फरार आरोपी-10,000/- का ईनामी आरोपी बांडा पिता हेमराज भील निवासी-बरखेड़ा का गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ पंडित नन्द शर्मा


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आदित्य प्रताप सिंह, अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार साहब के दिशा-निर्देश व एसडीओपी कुक्षी दिलीप सिंह बिलवाल साहब के मार्गदर्शन में फरार आरोपी व स्थाई वारंटी को गिरप्तार हेतु टीम गठीत की गई थी।
कल दिनांक- 11.07.2022 को 14.00 बजे विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि 1 वर्ष पूर्व बरखेड़ा में सोनु उर्फ सुनिल का मर्डर करने वाला आरोपी बाडा पिता हेमराज भील निवासी बरखेडा का झिकरी बलवारी में आया हुआ है, जो कहीं जाने की फिराक में हैं जिसे तत्काल आकर पकड़ा जा सकता है सूचना विश्वसनीय होने से श्रीमान् थाना प्रभारी महोदय थाना बाग रणजीत सिंह बघेल को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ट अधिकारीयों के मार्ग दर्शन व दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी महोदय के द्वारा 1 टीम गठित की गई

सूचना पर मय फोर्स प्रआर- 722 कुंदन सिंह बघेल, आर 10 मालसिंह, आर- 26 सोनु के रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे जहाँ आरोपी बाडा भील कहीं जाने के लिये रोड पर खड़ा था जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे फोर्स की मदद से घेराबंदी कर अपराध क्रमांक-308/2021 धारा 302.34 भादवि में गिरफ्तार किया गया आरोपी बांडा पिता हेमराज अजनारे जाति भील आयु 48 वर्ष निवासी-बरखेड़ा, भीलपुरा के द्वारा अपने साथी चौकु भील तुफान भील, रामला भील के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सोनु पिता मलसिंह भील 25 वर्ष निवासी बरखेड़ा को घर से मोटर सायकिल पर बैठाकर मुर्गा खरीदने व शराब पीने की पार्टी करने के बहाने जुवारसिंह के ढाबे पर लाकर सिर में पत्थर मार कर घटना दिनांक 03.07.2021 को हत्या कर दी गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा 10,000 रुपये की ईनामी राशी उद्घोषित है।

फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी थाना बाग निरी रणजित सिंह बघेल, डेहरी चौकी प्रभारी पृथ्वीराजसिंह तोमर, प्रभार-722 कुंदन बघेल आर-10 मालसिंह, आर 26 सोनु कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।
डेहरी से मुकेश गेहलोत की खास रिपोड़🖊️