राहुल राठोड़ रिपोर्टर
राजोद- सरदारपुर -बदनावर मार्ग पर ग्राम सलवा में पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को कम मात्रा में पेट्रोल/डीजल देने की शिकायत पर मंगलवार को नाप तोल विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई।नाप तोल विभाग के अधिकारी के द्वारा कार्यवाही की गई। अधिकारी के द्वारा बताया की ग्राम सलवा में मां कुलदेवी फिलिंग स्टेशन पर जांच की गई जिसमें ग्राहकों को संचालक डॉ. अजय सोनी के द्वारा 50 एमएल पेट्रोल -डीजल कम देना पाया गया। साथ ही पुरानी मुद्रा एवं कम मात्रा के कारण उक्त पंप का तत्काल सील भी कर दिया गया। तथा धारा 24/33 एवं 30 के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही कर मशीनों को भी सील किया गया। उल्लेखनीय है उक्त पंप संचालक के खिलाफ लंबे समय से शिकायत की जा रही थी जो आज जांच के दौरान सत्य पाई गई।




More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप