विशाल भौरासे रिपोर्टर
सारणी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अरविंद सोनी, सहसंयोजक सुनील भारद्वाज, गौतम बोधले ने बताया कि सारणी के वैभव को बनाए रखने के लिए सतपुड़ा प्लांट में 660 मेगा वाट की नई यूनिट लगाने एवं नई खदानें खोलने के संबंध में सारणी बचाओ संघर्ष समिति के सत्याग्रह को व्यापारी संघ बैतूल आमला एवं घोड़ाडोंगरी ने अपना समर्थन दिया है
सारणी बचाओ संघर्ष समिति से जुड़े विजय पडलक , दिनेश बाथम ने कहा कि 19,20 एवं 21 जुलाई को होने वाले सत्याग्रह में व्यापारी संघों के समर्थन मिल जाने से अब इस सत्याग्रह को नई ऊर्जा मिल गई है
आगे की रणनीति तैयार करने के लिए 14 जुलाई को सारणी के शॉपिंग सेंटर में दोपहर 2:00 बजे बैठक बुलाई गई है।



More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप