शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

*आज मंदिर में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन।*
खंडवा। जिला चिकित्सालय स्थित आस्था केन्द्र श्री साईंधाम मंदिर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में साईं परिवार द्वारा प्रसादी वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए साईं परिवार के निर्मल मंगवानी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री दादाजी धाम दर्शनार्थ विभिन्न नगरों से श्रद्धालुजन खंडवा नगरी पधारे, जिनके लिए साईं परिवार द्वारा प्रातः 9 बजे साईं बाबा की आरती पश्चात सभी भक्तगणों को देर शाम तक पोहा, खिचड़ी एवं गरमा गरम चाय का वितरण किया। दो दिवसीय प्रसादी वितरण के दौरान आज बुधवार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः 4:30 बजे भगवान शिवजी एवं प्रातः 5:30 बजे साईं बाबाजी की मूर्ति अभिषेक, प्रातः 07 बजे सत्यनारायण कथा, हवन यज्ञ पश्चात बड़ी आरती का आयोजन होगा एवं शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन मंदिर परिसर में होगा। इस अवसर पर समस्त साईं परिवार के सदस्यों द्वारा तन मन धन से श्री दादाजी के भक्तगणों की सेवा की जा रही है।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप