Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं.पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

परासिया विकास खंड का उमरेठ तहसील क्षेत्र
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश उइके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1693 मत से लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की साथ ही जिले के पहले ऐसे सदस्य हैं जो लगातार दूसरी बार अपने जिला पंचायत गृह क्षेत्र को छोड़कर दूसरे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से सदस्य निर्वाचित हुये, आपको बता दें कि नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेश उइके पूर्व में शासकीय महाविद्यालय परासिया में छात्रसंघ अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परासिया के तहसील संयोजक, भाजपा जिला अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं अजजा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं अन्य दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं और सन् 2015 से सन् 2022 तक जिला पंचायत सदस्य रहते क्षेत्र में जनहित के 2.5 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्य करायें हैं, श्री उईके ने इस जीत का श्रेय क्षेत्र के मतदाता बंधुओं एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित कार्यकर्ताओं, मित्रों को दिया एवं सभी का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.. 🙏🙏


*जिला सचिव पत्रकार विकास परिषद उमरेठ तहसील न्यूज़ 24×7 इंडिया से पत्रकार पं.पंकज राधेश्याम दुबे की रिपोर्ट मो.नं.9575878231🎤🎤🎤🎤🎤*