Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आदिवासी युवक को चाकू घोंपने वालों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धारा नहीं लगाने और उसका सहयोग करने वालों के खिलाफ थाने में झूठा प्रकरण दर्ज करने पर वाल्मीकी समाज ने कंट्रोल रूम पर ज्ञापन दिया।

इऱफान अन्सारी रिपोर्टर

विगत दिनांक 13-07-2022 को मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनिट के लगभग भील जाति के दानीगेट निवासी युवक महेश पिता भोलासिंह चौहान पर सोनी समाज की धर्मशाला के पीछे वाली गली में, उस समय कुछ युवकों ने प्राणघातक हमला कर दिया था, जब वह महाकालेश्वर महादेव के शिखर दर्शन करने के बाद कार्तिक चौक होते हुए क्षत्रिय मोड़ धर्मशाला के पीछे वाली गली से गैबी हनुमान के दर्शन करने ढाबा रोड की ओर जा रहा था तो उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और इन युवकों ने 3-4 हवाई फायर भी किए। चाकू लगने के बाद महेश के साथी, जो उसके साथ दोपहिया वाहन पर सवार थे, प्रथम सारवान एवं चेतन फतरोड अपनी जान बचाकर जगदीश मंदिर की ओर से नदी की ओर अपने घर भागे और उन्होंने अपने चचेरे भाई आशीष सारवान और आकाश सारवान को पूरी घटना के बारे में बताया कि कुछ युवकों ने महेश पर जानलेवा हमला कर फायर कर दिए हैं, तब आशीष सारवान व आकाश सारवान अपने साथियों को फोन कर उस स्थान पर निकले और उन्होंने इस मामले में महाकाल पुलिस को फोन किया तो पुलिस भी उनके साथ क्षत्रिय मेढ़ सोनी समाज की धर्मशाला के पीछे की गली में पहुंचे और वहां से लहुलुहान हालत में महेश को पुलिस के साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां महेश का ईलाज चल रहा है। इस मामले में सोनी समाज के जो नाम सामने आये हैं, उनमें राकेश सोनी, प्रकाश सोनी, कुणाल सोनी, मयंक सोनी हैं, जिन्होंने महेश पर हमला किया है। इस मामले में अभी तक आरोपी राकेश सोनी और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
उल्टे राकेश सोनी अपने
राजनैतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके, महेश की जान बचाने वाले आशीष सारवान और आकाश सारवान के खिलाफ महाकाल थाने में झूठा प्रकरण दर्ज करवा कर पुलिस को गुमराह कर रहे है और इस मामले में महाकाल पुलिस भी उनका सहयोग मिल रहा है।

, राकेश सोनी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है तथा उसके उज्जैन के अलग-अलग थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज है, इसके साथियों के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले विभिन्न थानों में चल रहे हैं। वहीं आकाश सारवान, आशीष सारवान एवं महेश चौहान दलित समाज और आदिवासी समाज से आते है। अगर उनको किसी मामले में झूठा फसाया तो इसके खिलाफ आदर्श बाल्मीकि कल्याण सभा उज्जैन शांतिपूर्वक अनुशासित आंदोलन करेगा और इस झूठी लड़ाई के खिलाफ संगठन इन युवकों के साथ खड़ा है।

, संगठन आपसे गुजारिश करता है कि जब महेश के साथ चाकूबाजी एवं हवाई फायर करने का घटनाक्रम हुआ था, उस समय राकेश सोनी के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे थे और यह चालू थे। घटना के बाद उसने बोहरा समाज के एक युवक को बुलाकर कैमरों में रेकार्डिंग को डिलिट करवा दिया और उसने महाकाल पुलिस को गुमराह करते हुए दो दिन पूर्व 11 जुलाई को रेफार्डिंग को थाने में पेश किया, जबकि इस रेकार्डिंग में 11 जुलाई की दिनांक एवं हुआ है, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा झूटा है।

इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच करवाई। जावे और दलित एवं आदिवासी समाज के युवकों को झूटा फसाने के मामले में धारा 120-बी और झूठा षड्यंत्र रचने की धारा में प्रकरण दर्ज किया जाये, यही चाकूबाजी की घटना में घायल हुए महेश के आरोपियों प्रकाश, राकेश सोनी, मयफ सोनी और कुणाल सोनी के खिलाफ भा.द.दि. की धारा 307 में प्रकरण दर्ज किया जाये।