गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने के मामले में फिल्मकार अविनाश दास को मुंबई से हिरासत में लिया है. पुलिस के अधिकारी ने कहा कि दास को आगे की कार्रवाई के लिए अहमदाबाद लाया जा रहा है.अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त डी पी चूडास्मा ने कहा, ‘हमने दास को मंगलवार को मुंबई से हिरासत में लिया है. हमारी टीम उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अहमदाबाद ला रही है.।

अहमदाबाद अपराध शाखा ने दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 469 (जालसाजी) के साथ-साथ राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की है, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज पहने एक महिला की एक अन्य तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट की थी.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया