Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल।जिले को वर्ष 2022 (विपणन वर्ष 2022-23) में प्राइस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग के पंजीयन के लिए चयनित किया गया है। ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जाना है। इसके लिए 28 जुलाई 2022 तक जिले की 13 सहकारी समितियों में पंजीयन किया जा रहा है।

किसानों को फसल बेचने के लिए स्लॉट चयन के स्थान पर एसएमएस भेजने की प्रक्रिया रहेगी, इसके लिए कृषकों से पंजीयन के समय ही आधार नंबर से लिंग बैंक खाता नंबर लिया जाएगा।

सहकारी समितियां-
——————-
घोड़ाडोंगरी- सेवा सहकारी समिति मर्यादित रानीपुर एवं प्राथमिक सहकारी समिति चोपना।

बैतूल- प्राथमिक सहकारी समिति बैतूल एवं जामठी।

शाहपुर- प्राथमिक सहकारी समिति शाहपुर।

मुलताई- प्राथमिक सहकारी समिति मुलताई

प्रभातपट्टन- प्राथमिक सहकारी समिति प्रभात पट्टन।

आमला- प्राथमिक सहकारी समिति आमला।

भैंसदेही- प्राथमिक सहकारी समिति भैंसदेही।

आठनेर- प्राथमिक सहकारी समिति आठनेर।

भीमपुर- प्राथमिक सहकारी समिति भीमपुर एवं चिल्लौर।

चिचोली- प्राथमिक सहकारी समिति चिचोली।

अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी/विकासखंड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिले के सभी किसानों से ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का संबंधित क्षेत्र के सहकारी समितियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर लाभ लेने की अपील की गई है।