Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर


बैतूल।जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाना है। जन औषधि योजना के तहत भारत सरकार द्वारा बेहतर गुणवत्ता वाली जैनरिक दवाइयां बाजार रेट से कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाती है। जन औषधि केन्द्र खोलने के लिए आवेदक के पास पर्याप्त मात्रा जैसे कम से कम 10 से 15 मीटर की जगह स्वयं की या किराये की होनी चाहिए। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत विकलांग, दिव्यांग तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को जन औषधि केंद्र खोलने के लिये सरकार द्वारा 50 हज़ार रूपये की दवाइयाँ अग्रिम रूप में प्रदान की जाती हैं।

योजना के तहत औषधि केंद्रों पर दवाइयों की बिक्री पर दुकानदार को 16 प्रतिशत कमीशन तथा इंसेंटिव भी दिया जायेगा।

जन औषधि केन्द्र योजना के तहत सरकार से मिलने वाली मदद
———————
प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत 2 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा दी जाती है।

भारतीय जन औषधि योजना आवेदन/पंजीकरण
——————————
जन औषधि योजना के तहत आवेदन हेतु सबसे पहले Jan Aushadhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट http://janaushadhi.gov.in/ पर जाना होगा। यहां होम पेज पर Apply for PMBJK पर क्लिक करना होगा। यदि सीधे पंजीकरण के लिंक पर जाना कहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक का प्रयोग कर सकते हैं । PM JAN AUSHADHI YOJANA ONLINE REGISTRATION FORM यहां क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म पर सभी पूछी गयी जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा और ईमेल के माध्यम से अकाउंट वेरीफाई करना होगा।