Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर


बैतूल।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन समुदाय को आकाशीय बिजली/वज्रपात आदि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

आकाशीय बिजली/वज्रपात से संबंधित कुछ महत्तवपूर्ण तथ्य
————————————————
बाहरी गतिविधियां खेतों, औद्योगिक स्थान, लोडिंग और अनलोडिंग जैसे निर्माण और सामग्री हैंडलिंग वाले स्थलों में काम करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। एक जगह पर कई बार वज्रपात हो सकता है, विशेष रूप से उँचे नुकीले संरचना/पेडों से। आकाशीय बिजली/वज्रपात वर्ष के किसी भी समय गिर सकती है परंतु मानसून के पूर्व दोपहर और छ: बजे के बीच आकाशीय बिजली/वज्रपात की घटनायें सर्वाधिक देखी गई हैं। जून जुलाई में आम तौर ऐसी घटनायें सबसे अधिक होती है । रबर शोल के जूते अथवा टायर से बचाव नहीं हो सकता है। यह आवश्यक नहीं है कि बारिश के दौरान ही वज्रपात हो। ऐसी घटना बारिश वाले सत्र में 10 मील दूर तक हो सकती है अथवा तूफान आने के पहले या बाद में ऐसी घटना हो सकती है ।

सुरक्षित संरचना/घर कार्यस्थल के अंदर सुरक्षात्मक उपाय
—————————————————–
बिजली एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संपर्क में नहीं रहे और इनका पॉवर प्लग निकाल दें ताकि मुख्य सप्लाई से बिजली का प्रवाह नहीं हो पाये । अपने कम्प्यूटर, लेपटॉप, गेम सिस्टम, वॉशर, ड्रायर, स्ट्रोव या इलेक्ट्रिकल आउटलेट से जुड़ी किसी भी चीज का उपयोग ना करें । बिजली इलेक्ट्रिकल सिस्टम, रेडियो और टेलीविजन रिसेप्शन सिस्टम और कंक्रीट की दीवारों, फर्श में किसी भी धातु के तारों के माध्यम से यात्रा कर सकती है इसलिये घर का अर्थिग होना सुनिश्चित कर लें। खिडकियां दरवाजे बंद रखे। खुले हुए खिडकी, दरवाजे अथवा धातु के पाइप इत्यादि के पास खड़े नहीं रहें। खिड़कियों, दरवाजों, बरामदों और कंक्रीट से बचें। कंक्रीट के फर्श पर ना लेटें, इसके आलावा कंकीट की दीवारों पर झुकाव से बचें। बिजली किसी भी धातु के तारों या कंक्रीट की दीवारों या फर्श में सलाखों के माध्यम से यात्रा कर सकती है। पानी के धातु पाइप से बिजली प्रवाहित हो सकती है, अत: यदि आपके क्षेत्र में बिजली गिरने की संभावना हो तो इस पाइप लाइन से दूर रहें। कॉर्डलेस फोन से बचें। गरज के दौरान कॉर्डलेस फोन का उपयोग करना सुरक्षित नहीं है उसका उपयोग न करें। हालांकि तूफान के दौरान कॉर्डलेस या सेलुलर फोन का उपयोग करना सुनिश्चित है। खाली पैर फर्श या जमीन पर ना खडे रहें, घर के पोर्च से दूर रहें। स्नान, बर्तन धोना या पानी के साथ कोई अन्य संपर्क न करें क्योंकि बिजली इमारत की पाइप लाईन से यात्रा कर सकती है ।

घर से बाहर सुरक्षात्मक उपाय
—————————-
प्रवाहकीय सामग्री से दूर रहे धातु का मचान, धातु के उपकरण पानी के पाईप या प्लबिंग सहित बिजली का संचालन करने वाली सामग्री या सतहों को न छुएं। लंबी संरचानाओं से बचें। बिजली के खंभे, टेलीफोन के खंभे, ऊंचा पेड, छत, मचान, उपयोगिता खंभे, सीढ़ी पेड़ और बड़े उपकरण जैसे बुलडोजर, क्रेन और ट्रेक्टर सहित लम्बी या ऊचीं वस्तुओं से अथवा पहाड़ी की टेकरी से दूर रहें। बिजली ऐसे ही स्थलों पर अधिकतम गिरती है अथवा प्रवाहित होती है। विस्फोटक से दूर रहें। यदि आप विस्फोटकों के क्षेत्र में है तो यहाँ से तुरंत सुरक्षित स्थल की ओर चले जाएँ। दोपहिया वाहन से दूर रहें। साईकिल, दोपहिया वाहन अथवा अन्य वाहनों से तुरंत उतर कर किसी सुरक्षित स्थल की ओर जाएं ये वाहन विद्युत को आकर्षित कर सकते है । धातु संरचना अथवा धातु शीट वाली संरचना से दूर रहें। पानी से दूर रहें पानी बिजली को आकर्षित करता है अत: पानी में रहना सुरक्षित नहीं है। पानी में हों तो तत्काल सतह पर आ कर अपने को बचाएं। तालाब, नदी के किनारों, नाव आदि खुले स्थानों में ना रहें। यदि आप सडक़ पर हैं तथा तुरंत किसी सुरक्षित स्थल में नहीं जा सकते हैं, तो कोई ऐसी गाडी जिसकी छत अत्यंत मजबूत हो, सुरक्षित स्थल हो सकता है। यदि आप ऊंचाई वाले खुले स्थान में घिर गये हो तो निचले स्थल की तरफ चले जायें। यदि आपको बिजली चमकने के 10 सेकेण्ड के बाद गर्जना सुनाई देती है तो इसका मतलब है कि वो आपसे 3 कि.मी. दूर है। अत: तुरंत ही सुरक्षित आश्रय ढूंढें । गर्जना सुनने के बाद कम से कम तीस मिनट तक सुरक्षित स्थल पर रहे। यदि लोगों के समूह में हो तो अलग-अलग खड़े हो जावें।