आफत का ये सैलाब काफी डराने वाला था. तस्वीरें ऐसी थी कि किसी की भी देखकर रूह कांप जाए. पहाड़ी से नीचे की तरफ तेजी से आता ये सैलाब जिस रास्ते से गुजरा सब कुछ बहाकर अपने साथ ले गया. हिमाचल के किन्नौर के शलखर गांव में सोमवार को बादल फटने से सैलाब आ गया. बादल फटने के बाद पहाड़ी के ऊपर से सैलाब जब नीचे पहुंचा तो और विकराल हो गया. सैलाब के प्रवाह की आवाज डराने वाली है. किन्नौर के शलखर में बादल फटने के बाद जो सैलाब आया उससे नदी नाले सब उफान पर आ गए. घर के पास से पानी कितनी तेजी से बह रह रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे ये सैलाब घर को बहा ले जाने पर आमादा हो.

सब कुछ बहा ले गया सैलाब
पहाड़ी से होता हुआ सैलाब नदी नालों को चीरता जब आगे बढ़ा तो उसके रास्ते में जो कुछ आया वो सब बह गया. सैलाब का प्रवाह कम हुआ तो बर्बादी का मंजर नजर आने लगा. जिस रास्ते से भी सैलाब गुजरा वहां सिर्फ तबाही ही तबाही नजर आ रही थी.

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक