श्रीमति एस. पाटीदार मनावर एरिया रिपोर्टर.
कामदगिरि के प्रमुख पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी श्री रामस्वरूप आचार्य जी महाराज, वैष्णव संप्रदाय, निर्मोही अखाड़ा -चित्रकूट द्वारा नर्मदा के उत्तरी तट पर बसा ग्राम- सेमलदा में राम कथा का समापन कर जा रहे थे, श्री बालीपुर धाम के सेवक जगदीश चंद्र पाटीदार एवम् नवनीत पाटीदार के अनुनय-विनय पर कामदगिरि के प्रमुख श्रीधाम बालीपुर मे आगमन हुआ,जहाॅ पर श्री योगेश जी महाराज एवम श्री सुधाकर जी महाराज के साथ संत समागम हुआ।
सर्वप्रथम श्री योगेश जी महाराज ने बाबाजी के जीवन परिचय, गायत्री पुरश्चरण, 87 वर्ष की तपस्या एवं चीखल्दा मे वासुदेवाचार्य मारूति शास्त्री परम गुरू से गुरू दिक्षा तथा
अग्निहोत्र मे प्रज्वलित अग्नि 1944 से प्रारंभ होकर आज तक चल रही है,बताया गया।
मैं भी बाबा साहब( गुरु जी) के पद चिन्हों पर चलते हुए उक्त कार्य पर विद्यमान हूं ,जिसका भली-भांति नियमानुसार मैं भी रोज अग्निहोत्र कर रहा हूं तथा अग्निहोत्र भविष्य मे भी निरंतर चलता रहेगा।।भोलेनाथ की स्थापना एवं धर्म से जोडने हेतु धार्मिक गतिविधियों का संबंध में भी जानकारी दी।
कामदगिरि के प्रमुख द्वारा रामायण प्रसंग के अंगद -रावण संवाद एवं किंष्किधा- काण्ड की चोपाई सुनाई गई तथा चौदह साल भरत जी के शासनकाल मे किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नही हुई, बताया गया। उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति के जगदीश पाटीदार ने दी है।



More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया