Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बिहार के पूर्णिया जिले में सदर थाना के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार और उनके सहयोगी (दलाल ) मो एनुल हक उर्फ सोनू कुमार को  विजिलेंस विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, टीम ने इन्हें 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा था. थाने के बगल में चाय की दुकान से एसआई को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद SI संतोष कुमार और उसके सहयोगी को  निगरानी की टीम ने दबोच लिया.

पूर्णिया सदर थाना के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार को 30 हज़ार और बिचौलिया मो एनुल हक उर्फ सोनू कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है. रिश्वत। लेते हुए पकड़ा गया है. रिश्वत लिए जाने की शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने पहले सत्यापन किया और फिर जाल बिछा कर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार और बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया.

विजिलेंस की टीम में  3 डीएसपी स्तर के पदाधिकारि शामिल थे. सबसे बड़ी बात ये है कि विजिलेंस की टीम ने बताया की ये दारोगा कमर में पिस्टल लटका कर अपने दलाल के साथ केस से नाम हटाने के नाम पर पैसा ले रहा था. 

महिला शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम (पटना) में कंप्लेन किया जिसके बाद में ये पूरी कार्रवाई की गई. इससे पहले संतोष कुमार पूर्णिया जिले के कसबा थाने के थानेदार हुआ करते थे, वहां भी कार्य में लापरवाही करने के कारण जिले के एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया था.