Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर


अभाविप द्वारा देशभर में चलाये जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के निमित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद द्वारा भी शासकीय स्कूल रानीखेड़ी में वृक्षारोपण किया गया।
अभाविप धार जिला संयोजक गौरव साहू ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी वर्ष 1992 अपने स्थापना काल से ही पर्यावरण संरक्षण एवं विकास की सतत अवधारणा को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों के बीच नेतृत्व खड़ा कर समाज को जागृत करने का कार्य कर रहा है। विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए मनुष्यों द्वारा वृक्षों के दोहन से हमे पर्यावरण असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है ,इसे रोकने व कम करने के लिए पूरे देशभर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प स्टूडेंट फ़ॉर डेवेलपमेंट द्वारा एक करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य लिया है , वही मालवा प्रांत में ढाई लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य लिया है। इसी के निमित्त धार जिले में 20000 पौधरोपण करने का लक्ष्य लिया है। यह अभियान 20 से 27 जुलाई तक चलाया जाएगा। विद्यार्थी परिषद ने सामाजिक संस्थाओं ओर सामाजिक संगठनों को भी आव्हान किया है। इसी के साथ प्रत्येक कैंपस जाकर विद्यार्थियों को वृक्षमित्र बनाया जाएगा। एक वृक्ष मित्र 5 पौधे लगाकर उनका सरंक्षण का संकल्प लेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के शिवम राठौड़ , मनीष धनोलिया , विनोद जायसवाल , कान्हा कहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।