Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मंदिर तोड़े जाने के बाद हिंदू संगठनों ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश है। अब मंदिर तोड़ने का वीडियो भी सामने आ गया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें बीएसपी के लोग सेक्टर – 8 स्थित मंदिर को तोड़ते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आक्रोशित हिंदू संगठन एकजुट होकर फिर से मंदिर निर्माण करने की मांग कर रहे हैं, और एफआइआर दर्ज करने की मांग कर रहे।

गत दिनों कुछ हिंदू संगठनों ने मिलकर एसपी से मांग की थी इसके बाद आज मंगलवार को फिर से हिंदू संगठनों ने मुलाकात की है और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर की मांग की है साथी मंदिर का पुनर्निर्माण करने की मांग भी की है।

मंगलवार को करणी सेना भिलाई,भगवा सेना, श्री राम सेना और जय हनुमान सेवा वाहिनी ने एसपी से मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही वायरल वीडियो भी एसपी को दिखाया गया और जल्दी से जल्द कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही यह भी चेतावनी स्वरूप कहा गया कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द मंदिर तो होने वाले बीएसपी अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेंगी तो हिंदू संगठन मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इसी मामले को लेकर गत दिनों एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नगर सेवाएं विभाग के कार्यालय में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ भी की। बीएसपी प्रबंधन द्वारा मंदिर तोड़े जाने को लेकर साफ मना कर दिया गया था। लेकिन अब मंदिर को तोड़ते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग मंदिर को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे है। हिन्दू युवा मंच कलेक्टोरेट का घेराव करेगा।

बीएसपी के इस कार्यवाही के बाद आक्रोशित वार्डवासी और हनुमान सेवा वाहिनी संगठन ने एसपी कार्यालय कर घेराव कर बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।