Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना का दुखद पहलू यह भी है कि महिला नौ माह का गर्भ पूरा कर चुकी थी। हादसे में उसे प्रसव हो गया और नवजात शिशु का जन्‍म सड़क पर हुआ। जब शिशु दुनिया में कदम रखकर रो रहा था उसी समय उसकी मां ने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना को देख सभी की आंखें नम हो गईं। यह दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे का है। डेढ़ साल पहले आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के चमोली में ब्याही 20 साल की कामिनी नौ माह की गर्भवती थी। बुधवार को वह अपने पति राजू के साथ बाइक पर बीमार चाचा को देखने मायके आ रही थी। राजू आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक कर रहा था, उसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे युवक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजू की बाइक अनियंत्रित हुई और कामिनी गिरकर डंपर के पहिए के नीचे आकर कुचल गई। पति राजू दूसरी तरह गिरा।

25 जुलाई को होना था प्रसव

फिरोजाबाद के नारखी के कोटला की रहने वाली 20 वर्षीय कामिनी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के चमोली निवासी राजू के साथ हुई थी। कामिनी गर्भवती हुई तो परिवार में खुशियां छाई। गर्भावस्था की जांच के दौरान डाक्टर ने सब ठीक बताया था। प्रसव की संभावित तारीख 25 जुलाई दी गई थी, लेकिन उससे पहले दुर्घटना हो गई। मायके और ससुराल वालों को रो-रोकर बुरा हाल था।

इधर मां दुनिया से विदा, उधर शिशु का आगम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के कुचलते ही प्रसव हो गया और शिशु के रोने की आवाज आने लगी। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। आनन-फानन में पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस से नवजात को सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया और उपचार शुरू कराया। वहीं कामिनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। इंस्पेक्टर फतेहबहादुर सिंह ने बताया कि चालक डंपर को छोड़कर भाग गया है। डंपर को कब्जे में लेते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।