घटना फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र की है। यहां के गांव निनावली की रहने वाली शिवानी (23) की शादी एटा जिले के अवागढ़ में रहने वाले आशू वाल्मीकि से हुई थी। जानकारी के मुताबिक शिवानी का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है, काफी समय से वह अपने पिता के साथ दिल्ली में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि शिवानी की भाभी सुनीता (30) के बच्चा होने पर वह दिल्ली से मंगलवार को उसके पास रहने आई थी, जिसकी जानकारी शिवानी के पति को हो गई। आरोपित पति आशू भी उसके गांव में पहुंच गया। इसके बाद पत्नी को साथ ले जाने की कहने लगा। पत्नी ने जब विरोध किया तो आरोपित ने शिवानी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या करते समय पहुंच गई थी सुनीता
शिनावी की भाभी सुनीता वहां पहुंच गई। उसने आरोपित को शिवानी की हत्या करते हुए देख लिया। सुनीता चिल्लाई तो उसकी भी गला रेतकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के घरों में जगार हो गई। गांव वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह, सीओ जसराना अनिमेष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि गांव निनावली में दो महिलाओं की हत्या करने वाले आरोपित और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया