Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर:- खुद को आइपीएस बताकर लोगों को ठगने वाला 12वीं पास युवक पहले से शादीशुदा है। उसने दिल्ली में एम्स के डाक्टर की बेटी से शादी के लिए बात की थी। डाक्टर उसकी प्रोफाइल देखकर फंस गए, जब उसकी पड़ताल के लिए ग्वालियर में पदस्थ आइपीएस ऋषिकेष मीणा से बात की तब इसके फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। लेकिन वह तब पकड़ा नहीं गया। छह महीने की पड़ताल के बाद उसे पकड़ा जा सका है। वह आइपीएस बनकर मध्यप्रदेश और राजस्थान काडर के आइपीएस से बात कर चुका है। उनसे कई बार बात की और एक मीडियाकर्मी से भी दोस्ती कर ली थी। इन लोगों को भी शक नहीं हुआ कि यह फर्जी है। थाटीपुर पुलिस ने उस पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

सीएसपी ऋषिकेष मीणा ने बताया कि सबसे पहले एम्स के डाक्टर को उस पर शक हुआ था। आइपीएस विकास यादव के नाम से उसने अपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम आइडी बनाई हुई थी। वह लाल बत्ती वाली गाड़ियों के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाता था। उसने प्रोफाइल पर एक्स आइएफएस आफिसर, एक्स बैंक लिखा हुआ था। जब उसे पकड़ा गया तो उसने अपना नाम विकास जाटव बताया। उसने बताया कि वह दिल्ली में ढाबे पर नौकरी करता था, यहां यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र आते थे। तब उसे लगा कि आइपीएस का रुतबा होता है। उसे दिल्ली काडर के एक आइपीएस अफसर की प्रोफाइल दिखी, इसमें जो लिखा था उसे कापी कर उसने अपनी प्रोफाइल बनाई। फिर आइपीएस बन लोगों से बात करने लगा। युवतियों से दोस्ती की और मदद के नाम पर रुपये भी ले लिए। वह सिर्फ 12वीं पास है, उसकी शादी हो चुकी है। कुछ लोगों से आइपीएस बनकर मिल भी चुका है। उसने अपनी पत्नी का नाम एक महिला आइपीएस अफसर के नाम से मोबाइल में सेव किया था। पत्नी का काल आता था तो लोगों को बोलता था, महिला आइपीएस उसकी मित्र है।