कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दिल्ली स्थित कार्यालय पहुंच गई हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहे।
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण पहले दो बार सोनिया से पूछताछ टल चुकी है और अब तीसरी बार समन जारी होने के बाद वह ED के कार्यालय पहुंची हैं।

सोनिया की पेशी के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक बड़ा प्रदर्शन कर रही है और सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जिसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। देशभर में अन्य कई जगहों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के कई बड़े नेता भी इन प्रदर्शनों में शामिल हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट को हिरासत में लिया गया है।
हिरासत में लिए जाने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधी जी की सास, उनके पति इस देश के लिए शहीद हो गए। लेकिन इस सरकार को कोई शर्म नहीं है कि ऐसी महिला के साथ आप किस तरह व्यवहार करना है। उन्होंने कहा कि सोनिया 70 साल से अधिक उम्र की हैं, इसलिए ED को उनके घर जाकर उनसे पूछताछ करनी चाहिए थी।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन